{"_id":"592ef1774f1c1bfb6ebdb019","slug":"trees-dropped-on-transformer-electricity-stopped-for-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा, चार घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा, चार घंटे ठप रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 31 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरी गांव में चली तेजी हवा से एक बड़ा पेड़ बिजली के ट्रांसफार्मर के ऊपर गिर गया। ट्रांसफार्मर के जमीन में गिरने से धपोलासेरा फीडर के अंतरगत आने वाले गांवों में बिजली की आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही। बाद में यूपीसीएल कर्मियों की कड़ी मशक्कत से आपूर्ति सुचारू हो सकी। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे कपूरी गांव में तेज हवा चली जिससे खड़िक का एक बड़ा पेड़ बिजली के ट्रांसफार्मर पर आ गिरा और ट्रांसफार्मर के जमीन में गिरने से हाइटेंशन लाइन के तार आपस में उलझ गए।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के जमीन में गिरने और तारों के उलझने से धपोलासेरा फीडर से जुड़े गांवों में धपोलासेरा, सिमकूना, सानीउडियार, बेड़ा तलड़ा, कपूरी, भैंसूड़ी, टकनार, पेठाएा, नरगोली, खातीगांव, बगराटी, चंतोला, सिमायल, तुषरेड़ा, रावतसेरा, रावतसेरा, माणा, दिगोली, देवलबिछराल, कोटभंडार धोलियापाटा और भंडारीगांव समेेत कुल 50 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
जिससे जहां आम जनता को कई दिक्कतें झेलनी पड़ी वहीं कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ा। सूचना मिलने पर लाइनमैन उमेश पंत के नेतृत्व में आए कर्मियों ने भारी मशक्कत से ट्रांसफार्मर पोल पर चढ़ाया और तारों को कसने के चार घंटे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इस काम में स्थानीय लोगों में मनोज राठौर, रोहित मेहरा, कुंदन मेहरा, रवींद्र मेहरा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन