फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tree fell in Kathayatbada during heavy rain

Bageshwar News: भारी बारिश के दौरान कठायतबाड़ा में गिरा पेड़

Tue, 24 Jun 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tree fell in Kathayatbada during heavy rain
बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर को जोड़ने वाली सड़क में गिरे पेड़ को काटकर हटाती फायर सर्वि
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा में भारी बारिश के दौरान विशाल पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ का आधा हिस्सा बागेश्वर-कपकोट और आधा कॉलेज को जाने वाली सड़क पर गिरा। दमकल विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान तुन का एक विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क पर जा गिरा। इसके नीचे एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 02 टीए 1122 दबी हुई थी। जिससे सड़क पर यातायात और पैदल चलाना बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन के पास और अंदर सर्च किया। जिसमें कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। गिरे हुए पेड़ में बिजली के पोल और तार उलझे हुए थे। इसकी सूचना बिजली विभाग और लोनिवि को दी गई। टीम ने वुडन कटर से पेड़ काटा। लोनिवि की जेसीबी से पेड़ के टुकड़ों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed