फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Trash throwing at the hotel restaurant

होटल, रेस्टोरेंट वाले सड़क पर फेंक रहे कचरा

Fri, 01 Dec 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 01 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Trash throwing at the hotel restaurant
कूड़ेदान के बाहर सड़क पर फेंका गया कचरा।  - फोटो : amar ujala

कुछ होटलों और रेस्टोरेंटों का कचरा शाम को तहसील रोड पर बनाए गए कूड़ेदान के बाहर फेंका जा रहा है। सड़क पर फेंके जाने वाले इस कचरे के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धार्मिक नगरी में एक ओर स्वच्छता के लिए नगर पालिका द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन


इसके बावजूद कुछ लोग इस अभियान को पलीता लगाने में जुटे हैं। नगर के तहसील रोड में टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित कूड़ाघर के बाहर शाम को कुछ होटल और रेस्टोरेंटों का कचरा बोरों में भरकर सड़क पर फेंक दिया जाता है। कूड़ेदान के बजाए सड़क पर फेंका जाने वाला कचरा वाहनों के टायरों से उछलकर पूरी सड़क पर फैल जाता है।
विज्ञापन


इसके बाद रही-सही कसर लावारिस जानवर पूरी कर देते हैं। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तहसील मार्ग पर पर्यटक आवास गृह भी है। यहां प्रतिदिन देश-विदेश से आने वाले सैलानी भी ठहरते हैं। मुख्य मोटर मार्ग पर गंदगी के कारण पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के जागरूक लोगों ने नगर पालिका से ऐसे होटल और रेस्टोरेंटों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों और रेस्टोरेंटों में जाकर सभी व्यापारियों से इसमें सहयोग करने की अपील की गई है। अब ऐसे स्थलों की निगरानी की जाएगी। यदि कोई सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed