फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Transport Minister Chandan Ram Das passed away

Bageshwar News: समाज कल्याण, परिवहन मंत्री चंदन राम दास का निधन

Wed, 26 Apr 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 26 Apr 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister Chandan Ram Das passed away
चंदन राम दास (फाइल फोटो )
बागेश्वर। प्रदेश के समाज कल्याण, परिवहन, खादी ग्रामोद्योग मंत्री चंदन राम दास (66) का निधन हो गया है। वह मंगलवार की रात को ही बागेश्वर पहुंचे थे। बागेश्वर विधानसभा सीट से लगातार चार बार के विधायक दास के निधन से पूरा जिला शोक में डूब गया है। उनके निधन पर सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मंत्री का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ बागेश्वर के सरयू श्मशान घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को मंत्री चंदन राम दास पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा भ्रमण के बाद बागेश्वर पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी पार्वती दास भी थीं। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे बागेश्वर के भागीरथी स्थित आवास पर दास की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों और उनके स्टाफ ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को मंत्री की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जिला अस्पताल से डाक्टर और स्टाफ को उनके आवास पर भेजा गया। डॉक्टरों ने घर पर ही प्राथमिक इलाज किया। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से उन्हें ऑक्सीजन दी गई। इसके बाद मंत्री को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। दोपहर 1:02 बजे एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंची। 1:04 बजे मंत्री को एंबुलेंस से आईसीयू वार्ड में ले जाया गया।
विज्ञापन

मंत्री जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी नब्ज नहीं मिल रही थी। डॉक्टर ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि उनके शरीर के सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था। दोपहर करीब दो बजे सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने मंत्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री दास करीब 15-16 वर्ष से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर में खून नहीं बनता था। उन्हें बार-बार खून चढ़ाना पड़ता था। वर्ष 2022 के चुनाव से पहले से उनकी तबीयत अधिक खराब रहने लगी थी। चुनाव अभियान में भी वह काफी कम हिस्सा ले पाए थे। उनके चुनाव की पूरी कमान पार्टी के हाथों में थी। चुनाव के बाद उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी। उनका दिल्ली से इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण मंत्री सितंबर के बाद मंगलवार को बागेश्वर आए थे। मंत्री दास अपने पीछे पत्नी पार्वती दास, बेटे गौरव दास, भास्कर दास और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed