{"_id":"aaba4050e4651a8773e4a48d026883cb","slug":"trans-loggerheads-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर दावे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर दावे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के पास पुड़की किन्नर द्वारा वर्षों पूर्व बनाए गए मकान पर अपना अपना दावा कर रहे किन्नरों के दो गुटों के बीच घमासान हो गया। मामला थाना पहुंचा तो पुलिस ने दोनों गुटों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की पत्रावली तैयार कर न्यायालय भेज दी है। एसआई प्रतिमा भट्ट ने बताया कि कोतवाली के पास बने मकान मेें कविता जोशी और उसके साथ में बबली किन्नर और सोनिया किन्नर रहते हैं।
विज्ञापन
इस मकान पर दूसरे गुट के कुमाऊं प्रभारी अनीता किन्नर के नेतृत्व में पहुंचे रजिया, अकील, जाकिर, झम्की, सुमन किन्नर ने अपना दावा जताया जबकि कविता जोशी ने मकान उनकी खटीमा स्थित किन्नर गुरू पुडली ने उन्हें भेंट स्वरूप देने की बात कही।
विज्ञापन
उनके साथ बबली और सोनिया किन्नर लंबे समय से रह रहे हैं। मकान पर दूसरे किन्नरों का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले किन्नर क्षेत्र में गाना, बजाना करके अपनी आजीविका चला रहे हैं।
यहां बाहरी किन्नरों का आने का कोई हक नहीं है। भट्ट ने बताया कि दोनों गुटों को समझाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों के कुल नौ किन्नरों के खिलाफ धारा 107,116, 115 के तहत शांतिभंग का मुकदमा रजिस्ट्रेशन करके पत्रावली न्यायालय भेज दी गई है।
31 बीजीएस 07पी: कोतवाली बागेश्वर पहुंचे किन्नर।