फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Training in Diet Bageshwar

Bageshwar News: खेल-खेल में सीखेंगे गणित और भाषा कौशल का ज्ञान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Training in Diet Bageshwar
बागेश्वर डायट में आयोजित कार्यशाला में खेल-खेल में पढ़ाने का प्रशिक्षण लेते डीएलएड प्रशिक्षु। स - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में खेल-खेल में प्रशिक्षण संबंधी चार दिवसीय कार्यशाला का शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा कि चार दिनों के दौरान प्रशिक्षु खेल-खेल में गणित और भाषा कौशल का ज्ञान सीखेंगे और सरलता से प्राप्त ज्ञान को कक्षा-कक्षों तक पहुंचाकर विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाएंगे। प्रशिक्षण में 39 डीएलएड प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य संदर्भदाता बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कहानी लेखन, नाटक मंचन, कविता सृजन आदि रचनात्मक कार्यक्रमों से शिक्षा को सरल बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम समन्वयक एवं भाषा उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी प्रवक्ता डॉ. केएस रावत ने कहा कि कार्यशाला में शामिल सभी प्रशिक्षु अपनी पत्रिका बनाकर विमोचन करेंगे। इस विधि से उनका रचनात्मक विकास होगा। कार्यक्रम के सह समन्वयक डॉ. बीडी पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षु सीखे ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर डॉ. दया सागर, डॉ. सीएम जोशी, रवि कुमार जोशी, संदीप कुमार जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed