{"_id":"5776ad924f1c1b797179b599","slug":"traffic-was-stopped-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बंद रहा यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में ऐसे बंद रहा यातायात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में सरयू गोमती, गरुड़ में गरुड़, घांघली उफान पर बह रही हैं। नगर में पिंडारी सड़क पर बने भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास की दीवार सरयू के तेज बहाव में बह गई है। इससे टैक्सियों पर खतरा मंडराने लगा है। टैक्सी चालकों, मालिकों ने प्रशासन से दीवार का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
भारी बारिश से कांडा तहसील के बास्ती गांव में बिजली के तीन पोल उख गए हैं जबकि शामा उपतहसील के नाचनी के पास 33 हजार वोल्ट के दो पोल रामगंगा नदी की तेज धारा में बह गए हैं। कांडा तहसील के सानीउडियार में फॉल्ट आने से वहां बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि कौसानी के समूचे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु हो चुुकी है। नाचनी में बिजली के दो पोल बहने के कारण शामा उप तहसील के गांवों को कपकोट स्थित बिजली घर से आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बास्ती गांव तीन पोल उखड़ने से आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। वहां तेजी से काम करके अब चार-पांच घरों में बिजली आपूर्ति होनी बाकी है। उस पर भी काम चल रहा है। गरुड़ के डंगोली क्षेत्र में फॉल्ट आ गया था उसे ठीक किया जा रहा है। सानीउडियार क्षेत्र में आए फॉल्ट को भी ढूंढा जा रहा है।
- कहां कितनी हुई बारिश
बागेश्वर तहसील में 15.00 एमएम।
कपकोट तहसील में 122.00 एमएम।
गरुड़ तहसील में 37.05 एमएम।
सरयू का जल स्तर 868 मीटर।
गोमती का जल स्तर 864 मीटर।
खतरे का निशान 870.70 मीटर।