फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic was not restored on three roads, 20 thousand population affected

तीन सड़कों पर नहीं हुआ यातायात बहाल, 20 हजार की आबादी प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traffic was not restored on three roads, 20 thousand population affected
बागेश्वर की खड़लेक-भनार-नामतीचेटाबगड़ सड़क से मलबा हटाने को लगाई गई जेसीबी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले की तीन सड़कों पर शुक्रवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। सड़कों के बंद होने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित है। खड़लेख-भनार सड़क से नामतीचेटाबगड़ को जाने वाली सड़क एक सप्ताह के बाद खुल पाई है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कमेड़ीदेवी-भैंसूड़ी सड़क दीवार क्षतिग्रस्त होने से बंद है। दीवार का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। अर्नसा-उडियार मोटर मार्ग मलबा गिरने से अवरुद्ध है। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग एक सप्ताह से भी अधिक समय से पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद पड़ी है। एक सप्ताह से बंद खड़लेख-भनार-नामतीचेटाबगड़ सड़क पर शुक्रवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के हस्तक्षेप के बाद यातायात बहाल हुआ है। पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की सुबह सड़क न खुलने का मामला वाप्कोस के ईई विशन लाल के सामने उठाया था। (संवाद)
विज्ञापन

पूर्व में बही महिला का पता नहीं चला, एक और महिला के बहने की सूचना
बागेश्वर। आरे निवासी 78 वर्षीय महिला ने 19 जुलाई को सरयू में कूद मार दी थी। पांच दिन बाद बुजुर्ग महिला का कोई पता नहीं चला है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को एक महिला के गोमती नदी में बहने की सूचना दी। सूचना के बाद जल पुलिस, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ने महिला की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में आपदा प्रबंधन विभाग और फायर ब्रिगेड के बयानों में विरोधाभास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 2.04 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने विभाग के मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में अवगत कराया कि जल पुलिस ने बागेश्वर के गोमती नदी में किसी महिला के बहने की सूचना दी है। शाम को 5:24 बजे आपदा प्रबंधन विभाग ने ग्रुप में सूचना दी कि जल पुलिस ने जिस महिला को बहते देखा, वह पूर्व बही महिला बताई गई है। जबकि 19 जुलाई को बुजुर्ग महिला ने गोमती नहीं, सरयू नदी में छलांग लगाई थी। सरयू और गोमती विपरीत दिशा में हैं। हालांकि नगर में बागनाथ मंदिर के पास गोमती नदी सरयू नदी में मिल जाती है।

उधर, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेश का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर किसी व्यक्ति ने गोमती पुल के पास किसी महिला को बहते हुए देखा। जल पुलिस ने महिला के बहने की सूचना फायर सर्विस को दी। विकास भवन पुल के पास भी बही महिला की झलक देखी गई। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने शक्तेश्वर तक महिला की खोजबीन की कोई पता नहीं चला। खोज अभियान जारी रहेगा। शुक्रवार को नदी में बही महिला की गुमशुदगी भी किसी पुलिस स्टेशन में दर्ज नहीं है। महिला कहां की थी, कौन थी, इस पर रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed