फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic Jam in Bageshwar

गिरेछिना मार्ग पर लगा जाम, स्कूल वाहन भी फंसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Bageshwar
बागेश्वर के नदीगांव में लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र में जाम लगने की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। नगर की प्रमुख सड़कों में रोजाना जाम लगना आम हो रहा है। वहीं जिला मुख्यालय से जुड़ने वाली सड़कों पर भी जाम की समस्या दिखने लगी है। जाम लगने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बागेश्वर-गिरेछिना मोटर मार्ग के नदीगांव में मंगलवार को जाम लगने से करीब आधा घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल बस भी जाम में फंसी रही। गिरेछिना मोटर मार्ग पर पार्किंग का उचित प्रबंधन न होने से टैक्सी वाहन सड़क किनारे पार्क होते हैं। वाहनों की पार्किंग से सड़क बेहद संकरी हो जाती है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही होने पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों को घर छोड़कर आ रही बस के कारण सड़क पर जाम लग गया। जाम लगने के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और पैदल चलने वालों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाजार के अलावा नगर क्षेत्र के आसपास वाली सड़कों पर जाम लगना बेहद गंभीर समस्या है। प्रशासन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था में जरूरी सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed