फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic jam in Bageshwar

वाहनों का दबाव बढ़ने से लगने लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Bageshwar
बागेश्वर में लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने के कारण मिली छूट के बाद जिला मुख्यालय की सड़कों में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या पैदा हो रही है। सोमवार को भी जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में लोग सामान की खरीद के लिए वाहनों को लेकर पहुंचे थे। सड़कों में वाहनों की आवाजाही से कई बार जिला मुख्यालय की सड़कों में जाम लगा। एसबीआई तिराहा, स्टेशन रोड में कई बार जाम लगा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से वाहन संचालकों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ा। पैदल आवाजाही कर रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर निकले वाहनों में कार और दोपहिया वाहन की संख्या अधिक थी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़, दो गज दूरी की धज्जियां उड़ीं
अल्मोड़ा। रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को जैसे ही बाजार खुले अल्मोड़ा में खरीदारों की भीड़ उमड़ गई। सोमवार को बाजार में इतनी अधिक भीड़ थी कि दो गज दूरी का पालन नहीं हो सका। कई दुकानों में लोग एक साथ खड़े होकर खरीदारी करते दिखाई दिए क्योंकि ग्रामीण इलाकों से भी लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। हालत यह थी कि कई लोग बच्चों को भी साथ में लाए थे। दो दिन की छुट्टी के बाद खुलीं कई बैंक शाखाओं में भी काफी भीड़ देखी। कई बैंकों में ग्राहकों की लाइन लगी थी। बैंकों में भी दो गज दूरी का पालन नहीं हो सका। आगे भी यही स्थिति रही तो कोरोना की रोकथाम में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed