फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic Jam For LPG in Bageshwar

महिला दिवस के दिन रसोई गैस के लिए सड़क पर मातृशक्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam For LPG in Bageshwar
बागेश्वर के बिलौना रोड में गैस के लिए जाम लगाकर बैठी महिलाओं से वार्ता करते कोतलवाल। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महिलाओं को रसोई गैस के लिए महिला दिवस के दिन सड़क पर बैठना पड़ा। रसोई गैस न मिलने से परेशान नगर के मजियाखेत की महिलाओं ने बागेश्वर-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम लगा दिया। मातृशक्ति के तेवरों को देखते हुए मध्यस्थता के लिए पुलिस को आना पड़ा। तभी गैस एजेंसी ने वहां वाहन भेजकर रसोई गैस के सिलिंडर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

मजियाखेत क्षेत्र में हर सप्ताह मंगलवार को रसोई गैस बांटी जाती है, लेकिन मजियाखेत की महिलाओं का कहना था कि पिछले सप्ताह भी रसोई गैस नहीं बंटी। इससे आक्रोशित महिलाएं मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ही मजियाखेत प्रवेशद्वार के सामने खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गईं। रसोई गैस न मिलने के विरोध में नारेबाजी कर महिलाएं रसोई गैस के खाली सिलिंडरों के साथ सड़क पर बैठ गईं। वह तत्काल रसोई गैस दिलाने की मांग करने लगीं। इस कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल जीएस ढकरियाल ने महिलाओं को समझाया। उन्होंने गैस एजेंसी के अधिकारियों से बात कर रसोई गैस बंटवाने के लिए कहा। कोतवाल के आश्वासन पर महिलाएं मानीं। तभी गैस एजेंसी ने रसोई गैस का वाहन मौके पर भेजा और लोगों को गैस बांटी। विरोध जताने वालों में पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता टम्टा, भावना जोशी, ममता आगरी, ललिता मेहरा, आरती देवड़ी, बीना दानू, सुनीता देवी, जानकी देवी, मधुली देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजियाखेत में मंगलवार को गैस बंटती है। इसलिए आज भी रसोई गैस बंटी थी। पिछले सप्ताह भी गैस बांटी गई थी। हालांकि एक हजार गैस सिलिंडरों का बैकलॉग चल रहा है। इस कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। - प्रकाश पंत, प्रबंधक, इंडेन गैस सर्विस, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed