{"_id":"687d369b49e5c1f5110f8ba6","slug":"traffic-blocked-three-roads-department-busy-opening-them-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117279-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन सड़कों पर यातायात बाधित, खोलने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन सड़कों पर यातायात बाधित, खोलने में जुटा विभाग
Mon, 21 Jul 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में कई दिनों बाद रविवार से बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। दिन भर धूप-छांव के बाद शाम को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिले की तीन सड़कों पर अब भी यातायात बाधित है।
जिले में देर रात से उमस भरी गर्मी रही। सुबह से मौसम ने धूपछांव का खेल दिखाया। दोपहर बाद कपकोट, दुग नाकुरी और कांडा तहसील क्षेत्र के कई गांवों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इससे पूर्व बारिश के दौरान भूस्खलन से तीन सड़कों पर यातायात अवरुद्ध है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बंद काफलीकमेड़ा सड़क अब तक नहीं खुल पाई है। सड़क का करीब 700 मीटर भाग भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील है।
विभाग ने सितंबर में सड़क को खेलने की बात कही है। क्षेत्र के चीराबगड़ पोथिंग मार्ग के किमी दो में मलबा आने से सड़क बंद हो गई है। इससे 5000 से अधिक की आबादी का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
उत्तरौड़ा लिली मार्ग के किमी 11 में कलमठ क्षतिग्रस्त होने सड़क बंद हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि दोनों सड़कों को खेलने का कार्य चल रहा है। सड़कों पर जल्द यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।