फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traders took to the streets to protest over ratings

ओवर रेटिंग के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी

Fri, 13 May 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला (ब्यूरो), बागेश्वर
अमर उजाला (ब्यूरो), बागेश्वर Updated Fri, 13 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traders took to the streets to protest over ratings
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 भराड़ी बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान में ओवर रेटिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन कर कुछ देर के लिए दुकान बंद करा दी। सभा में व्यापारियों ने चेेतावनी दी कि यदि ओवर रेटिंग तत्काल नहीं रुकी तो आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के कारण एक बार बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। बाद में सेल्समैनों से मिले आश्वासन पर व्यापारियों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। 
शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के पास कुछ लोगों ने आकर मदिरा की दुकान में ओवर रेटिंग होने की शिकायत की। इसके बाद अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ ही अन्य लोगों को हुजूम वहां जमा हो गया। विरोध में जमकर नारेेबाजी होने लगी। व्यापारियों ने विरोध में कुछ देर तक दुकान बंद भी करा दी।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कहा कि शराब विक्रेता ग्राहकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ओवर रेटिंग के विरोध में पिछले दिनों एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने शिकायत पर जिला प्रशासन को दुकान के चालान के लिए अपनी संस्तुति भेजी बावजूद ओवर रेटिंग आज भी जारी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ऐठानी ने आबकारी निरीक्षक से फोन पर बात कर ओवर रेटिंग पर प्रतिबंध लगाकर दुकान पर मूल्य सूची लगवाने को कहा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश बिष्ट, बसंत बिष्ट, गोविंद बिष्ट, दरवान ऐठानी, खीम सिंह ऐठानी, कैलाश ऐठानी, शंकर बिष्ट, हरीश कोरंगा, दिनेश राठौर और आनंद शाही आदि शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed