{"_id":"5e0a39c98ebc3e87b3689ca7","slug":"traders-started-arriving-for-the-fair-bageshwar-news-hld367641568","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले के लिए पहुंचने लगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले के लिए पहुंचने लगे व्यापारी
विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के लिए सामान लेकर ऐसे आ रहे व्यापारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में अगले माह सरयू बगड़ समेत कपकोट और शामा में भी उत्तरायणी मेला लगेगा। इसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी। सरकारी स्तर पर बागेश्वर के मेले की समाप्ति 21, 22 जनवरी को होगी लेकिन नगर में 26 जनवरी तक कई अस्थायी दुकानें रहेंगी जबकि सरयू बगड़ की दुकानों को मेला समाप्ति के समय ही हटा दिया जाएगा।
बागेश्वर में मेले के लिए सरयू बगड़ को जेसीबीसे समतल किया जा रहा है। इसके तहत बड़े बोल्डरों को पानी के किनारे रख दिया गया है। मेले में आने वाले व्यापारियों को पंजीकरण भी करवाना पड़ रहा है। इसके लिए कई जिलों के व्यापारी 15 दिन पहले ही बागेश्वर पहुंचने लगे हैं। हालांकि जिले में मेलों की शुरुआत कपकोट में पिछले चार दिन से चल रहे बाल मेले से हो चुकी है। यहां पिछले सप्ताह से झूले समेत कई दुकानें लग चुकी हैं।
मेले के पहले दिन सांस्कृतिक शोभायात्रा निकलेगी। इसके लिए कई संगठनों ने आवेदन किया है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि स्कूलों की टीमों को थीम दी जा चुकी है। जो संगठन अपनी थीम बताकर शोभायात्रा में शामिल होना चाहेगा तो उसके लिए संबंधित समिति विचार करेगी। मेले के हर कार्य के लिए समिति बनी है। इस समिति में लोकसेवकों समेत एक-एक सभासद भी शामिल हैं। एसडीएम राकेश तिवारी, ईओ राजदेव जायसी, कपकोट की सीओ संगीता, कोतवाल मदन लाल समेत कई अधिकारी भी मेला स्थल का निरीक्षण कई बार कर चुके हैं।