फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tracking in Pindari

पिंडारी-सुंदरढूंगा पैदल मार्ग में बनेंगे छह पक्के पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tracking in Pindari
कपकोट/बागेश्वर। सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल पिंडारी और सुंदरढूंगा मार्ग पर पड़ने वाले गधेरों में 80 लाख रुपये की लागत से 6 पक्के पुलों का निर्माण किया जाएगा। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पुलों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन

कपकोट के लोनिवि विश्राम गृह में मंगलवार को हुई बैठक में विधायक भौर्याल ने कहा कि पिंडारी और सुंदरढूंगा के रास्तों पर पड़ने वाले गधेरों में बने अस्थायी पुल प्रत्येक वर्ष बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। जिससे कई बार बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए सरकार ने 80 लाख रुपये की लागत से छह पक्के पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। पुलों के लिए टेंडर भी लगाए जा चुके हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर समय पर पूरा करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री की घोषणा वाले सड़कों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और वन अधिनियम के मामलों की समीक्षा की। कहा कि जो भी विकास कार्य वन भूमि का निस्तारण न होने के कारण अटके हैं, उनमें जल्द काम शुरू हो, इसके लिए वन भूमि का निस्तारण तत्परता से कराना होगा। उन्होंने सिंचाई नहरों और पेयजल योजनाओं के बारे में जानकारी ली। जिला योजना से मिली राशि के व्यय और तैयारियों के बारे में चर्चा की। बैठक में पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली और विभागीय अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed