फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourists upset due to movement affected in Bhawali-Almora NH

Bageshwar News: खेत में लगी आग की चपेट में आकर मकान जला

Thu, 02 May 2024 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 02 May 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Tourists upset due to movement affected in Bhawali-Almora NH
बागेश्वर के जौलकांडे में खाली पड़े मकान में लगी आग। संवाद
बागेश्वर। जौलकांडे गांव में नाप खेतों में लगी आग की चपेट में आकर एक मकान जल गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया और आसपास फैलने से रोका। मकान पिछले करीब पांच साल से बंद पड़ा था। बुधवार देर शाम जौलकांडे गांव में आबादी से कुछ दूरी पर मकान जलने लगा। लोगों ने आग की लपटें उठती देखी तो मौके की ओर दौड़े। जौलकांडे मॉडल क्रू स्टेशन से वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी और बड़ा हिस्सा जल चुका था। पूर्व ग्राम प्रधान दर्वान सिंह बिष्ट ने बताया कि मकान दिनेश राम पुत्र मनोहर राम का है। मकान मालिक परिवार समेत बाहर रहता है। करीब पांच साल से मकान बंद पड़ा है।
विज्ञापन

इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि मकान के आसपास घनी झाड़ियां उगी थी। किसी ने समीप के खेत में खरपतवार जलाने को आग लगाई थी, जो फैलकर झाड़ियों तक पहुंच गई। झाड़ियों की आग ने मकान को भी जला दिया। राजस्व पुलिस से खेतों में आग लगाने वाले की पहचान करने के लिए मदद मांगी जा रही है। पहचान होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article