{"_id":"6158a4928ebc3ed3d23710c9","slug":"tourists-gatherd-in-kausani-bageshwar-news-hld4400703135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी में बढ़ने लगी सैलानियों की चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी में बढ़ने लगी सैलानियों की चहल-पहल
विज्ञापन
कौसानी की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते सैलानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी (बागेश्वर)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी में करीब दो साल बाद सैलानियों की चहलपहल बढ़ने लगी है। सैलानियों की आमद से होटल व्यवसायियों के साथ ही अन्य कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
कोरोना काल में स्थानीय व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। लॉकडाउन के बाद से व्यावसायिक गतिविधियां ठप होने से व्यापारी मायूस थे। पिछले साल और इस साल का गर्मियों का सीजन भी पर्यटन के लिहाज से फीका रहा था। इन दिनों कौसानी में सैलानियों की तादाद में इजाफा होने लगा है। बंगाली सैलानी भी घूमने आने लगे हैं। कोविड लॉकडाउन के बाद अब इस हिल स्टेशन में रौनक दिखाई दे रही है। इससे होटल व्यवसायियों के साथ ही अन्य कारोबारियों को राहत मिली है।
कौसानी में करीब 40 छोटे-बड़े होटल हैं। दो साल से पर्यटन सीजन ठप रहने से होटल कारोबारी दिक्कत में थे। कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी का कहना है कि अब सैलानियों की आवक बढ़ने लगी है लेकिन जिस तरह की रौनक पहले रहती थी, वह नजारा अब भी नहीं दिखाई दे रहा है। हालात सामान्य होने के साथ ही कौसानी में सैलानी बढ़ेंगे, ऐसी उम्मीद होटल कारोबारी और अन्य व्यवसायी लगाए बैठे हैं।