फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourists and children told about bird observation

पर्यटकों और बच्चों को पक्षी अवलोकन के बारे में बताया

Fri, 21 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tourists and children told about bird observation
कौसानी में बच्चों और पर्यटकों को पक्षी अवलोकन की जानकारी देते। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कौसानी में द बुरांश महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन लक्ष्मी आश्रम की संचालिका राधा बहन ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

स्वामी अशुतोष ने योग और चाय बागान के मैनेजर प्रमोद कुमार ने लोगों को चाय के प्रकार एवं उसके महत्व के बारे में बताया। पामेला चटर्जी ने पिछले 25 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। महोत्सव में आए गांव के बच्चों ने आस्था और प्रिया ने गीत प्रस्तुत किया। गुजरात के मास्टर इन सोशल वर्क की छात्रों ने चेतना गीत प्रस्तुत किया। अल्मोड़ा से आए डॉ. कोठारी ने स्थानीय संसाधनों से हिमालय क्षेत्र के विकास पर जानकारी दी। आयोजक प्रसन्ना कपूर ने हिमालय स्टडी सेंटर की फिल्म दिखाई। 
विज्ञापन



सायं को थ्रीश कपूर ने हिमालय दर्शन पर शो दिखाया। कार्बेट नेशनल पार्क से आए राजेश भट्ट ने स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को सुबह पक्षी अवलोकन के बारे में बताया। दिन में बच्चों के लिए फिल्म शो भी रखा गया था जिसमें बच्चों को फिल्म गट्टू दिखाई गई। शाम को लक्ष्मी आश्रम और अनामय आश्रम सहित अन्य स्थानों के बच्चों को पक्षी आरोहण की बारीकियों से अवगत करवाया। इसमें लगभग 60 बच्चों तथा और पर्यटकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed