फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourism will be developed soon.

Bageshwar News: पिंडारी, लीती, शामा-गोगिना और कौसानी में ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tourism will be developed soon.
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने पिंडारी, लीती, शामा-गोगिना क्षेत्र के साथ कौसानी में ईको टूरिज्म को विकसित करने की बात कही है। डीएम ने इन क्षेत्रों में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने के निर्देश डीएफओ हिमांशु बागरी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या को दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि पिंडारी ट्रैक रूट को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए शासन से एक करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। पिंडारी में विंटर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धाकुड़ी और द्वाली में एस्ट्रो हट्स बनाए जाएंगे। खाती और जैकुनी में वन विभाग की चौकी को पर्यटन सूचना केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें पर्यटकों के पंजीकरण के साथ ही होम स्टे, रूट, पोर्टर आदि की जानकारियां एवं फोन नंबर भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कौसानी में ईको पार्क का निर्माण होगा। कौसानी चौराहे से पर्यटक आवास गृह तक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। बैंच स्थापित किए जाएंगे। सरला ताल का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। गरुड़ से कौसानी तक ट्रैक रूट विकसित किया जाएगा। शामा, लीती क्षेत्र को कीवी, सेब बागान, ट्राउट मछली सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि शामा-लीती में कीवी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed