फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Touch Ganga campaign run sanitation

स्पर्श गंगा अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान

Thu, 17 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 17 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

स्पर्श गंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकाली, स्वच्छता अभियान चलाया। सरयू, गोमती के तटों की सफाई की। उन्होंने लोगों से नदियों, जलस्रोतों को किसी भी तरह गंदा न करने, उसमें कूड़ा न फेंकने की अपील की। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज के एनएसएस के छात्रों ने रैली निकालकर सरयू और गोमती के तटों, स्नान घाटों की सफाई की।

विज्ञापन


कई जगह फैली पॉलीथिन को जमा करके उसे आग के हवाले किया। उन्होंने कहा कि पानी के बगैर के जीवन संभव नहीं है। इसमें प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी, कार्यक्रम अधिकारी राजीव निगम, भीम सिंह कोरंगा, डॉ. जितेंद्र तिवारी, गोविंद परिहार, अमित विश्वकर्मा, मदन राणा, गोपाल सिंह, घनश्याम परिहार आदि थे। उधर राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा के एनएसएस के छात्रों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक रैली निकाली।
विज्ञापन


नदियां कैसे रहेंगी स्वच्छ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। निबंध प्रतियोगिता में हेमा बोरा पहला, सौरभ कुमार दूसरा, गुड्डी, संदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने सरयू घाट की सफाई की। प्रधानाचार्य गणेश चंद्र, कार्यक्रम अधिकारी रामकिशन समेत विद्यालय के शिक्षक थे। उधर राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट के क्लब अध्यक्ष नंद किशोर आर्य, क्लब प्रभारी बंशी लाल की अगुवाई में जोरदार रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। पानी को धारों को चमकाया। प्रधानाचार्य ने बच्चों से समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा। यहां राजेश कुमार, संदीप जोशी, देवेंद्र गढ़िया, नंदन कपकोटी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed