{"_id":"c25d6028ee8dae2de7a91e993b36f137","slug":"top-talent-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अव्वल प्रतिभाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्वल प्रतिभाओं को किया सम्मानित
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ास्थल के दस बच्चों ने कर्मी में आयोजित दानपुर महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज परिसर मेें आयोजित एक कार्यक्रम में इन प्रतिभाओं को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार टम्टा ने बच्चों से मेहनती बनने को कहा।
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग के भाषण में चंद्रा ने पहला, भगवत सिंह ने दूसरा, जूनियर वर्ग में मनोज कुमार ने दूूसरा, भाष्कर कुमार ने दूसरा, चित्रकला की सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में अक्षय कुमार ने पहला, लाखन प्रसाद ने दूसरा, जूनियर वर्ग में कुलदीप कुमार ने पहला, कृष्ण कुमार ने दूसरा जबकि क्विज में नरेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
यहां शिक्षकों में सुरेश राम, नवीन धूलिया, टीनू टाकुली, गणेश चंद्र सिंह आदि थे। ग्राम प्रधान सुषमा देवली, सामाजिक कार्यकर्ता तारा सिंह देवली ने अव्वल बच्चों को बधाई दी। कहा कि यह समय प्रतियोगिता का है। इसलिए बच्चों को अपनी पढ़ाई खूब मेहनत से करनी होगी।
विज्ञापन