फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tomorrow will be webinar on promotion of Indian languages, arts and culture

भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति के संवर्धन पर कल होगा वेबिनार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be webinar on promotion of Indian languages, arts and culture
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति के संवर्धन को लेकर 21 सितंबर को राज्यस्तरीय वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। वेबिनार में प्रसिद्ध शिक्षाविद अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय की निदेशक सीमा जौनसारी के मार्गदर्शन पर डायट बागेश्वर में भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति संवर्धन, नई शिक्षा नीति 2020 के संबंध पर सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक वेबिनार होगा। डायट के प्राचार्य एसबी जोशी ने बताया कि वेबिनार में पहाड़ संस्था के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर शेखर पाठक, महादेवी वर्मा सृजनपीठ के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही, भाषा विशेषज्ञ प्रोफेसर उमा भट्ट, एनसीईआरटी इंटीग्रेटेड स्कूल लैंग्वेज की समन्वयक प्रोफेसर उषा शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। बताया कि वेबिनार में डॉ. केएस रावत भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति संवर्धन, नई शिक्षा नीति 2020 विषय के बारे में परिचय देंगे। जिसके बाद अतिथि वक्ताओं का संबोधन होगा। वेबिनार के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र चलाया जाएगा। जिसमें भाषा, कला और संस्कृति के संवर्धन से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed