फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tire of Delhi-Munsiyari bus fell off the road

Bageshwar News: सड़क से उतरा दिल्ली- मुनस्यारी बस का टायर

Mon, 02 Sep 2024 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 02 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tire of Delhi-Munsiyari bus fell off the road
बागेश्वर। बागेश्वर से दिल्ली को जा रही रोडवेज बस सड़क से नीचे लटक गई। गनीमत रही की बस सड़क से नीचे नहीं पलटी, बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के समय बस में 15 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुनस्यारी रोडवेज बस बागेश्वर से दिल्ली के लिए रवाना हुई तो बिलौना में भगवती मंदिर के समीप एक बाइक को बचाने के चक्कर में बस के आगे का पहिया सड़क से नीचे उतर गया। संयोग से बस के आगे का हिस्सा जमीन पर लग गया, जिससे बस नीचे गिरने से बालबाल बच गई। अगर बस पलटती तो यात्रियों के साथ नीचे बने घरों को भी बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे वाले स्थान पर सड़क के ऊपरी किनारे एक ट्रक खड़ा था। ट्रक को पास करते हुए बस वहां से आगे जा रही थी कि इसी दौरान एक बाइक सवार तेज स्पीड से बस के सामने पहुंच गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने नीचे की ओर गाड़ी दबाई। इसी दौरान बस का पहिया सड़क से नीचे उतर गया। रात के समय जेसीबी की मदद से बस को बाहर निकाला गया। रोडवेज डिपो के सहायक महा प्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि बस से सवार सभी यात्रियों को तत्काल दूसरी बस से भेज दिया गया था। बस को निकलकर डिपो में ले आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed