फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thugs arrested

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 22 May 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को एसटीएफ और एसओजी की टीम ने दबोच लिया। आठ महीने से फरार चल रहे इस आरोपी पर ढाई हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस के मुताबिक धीरज सिंह गढ़िया ने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर देकर गरुड़ निवासी अशोक कुमार से 50 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। हकीकत का पता चलने पर जब अशोक कुमार ने रुपये वापस मांगे तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित अशोक ने धीरज सिंह गढ़िया निवासी चलकाना गांव (बागेश्वर) के खिलाफ बागेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस ने धारा 420/467/468/471/474/501 के तहत मुकदमा दर्ज किया, लेकिन मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। मामले में कुछ पीड़ितों ने भी धीरज गढ़िया के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। आरोपी के फरार होने पर एसपी की ओर से गिरफ्तारी पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस और एसओजी लगातार प्रयासरत थी। 20 मई को एसओजी बागेश्वर और एसटीएफ उत्तराखंड की टीम ने आरोपी को देहरादून के राजपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद से वह दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा में कारसेवा करके वहीं रह रहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जैसे ही वह दोस्तों से मिलने देहरादून आया तो पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी धीरज सिंह नए-नए दोस्त बनाता है और उनकी आईडी पर सिम लेकर बदलता रहता है। आरोपी धीरज सिंह को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ उत्तराखंड के उपनिरीक्षक संतोष कुमार साह, कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्ट, महेंद्र सिंह, दीपक चंदोला, शंकर सिंह नेगी और एसओजी बागेश्वर के मनोज कुमार बेनीवाल शामिल थे। एसएसआई प्रतिमा भट्ट ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed