{"_id":"603b99348ebc3ee97217e601","slug":"three-youth-caught-with-14-88-grams-of-smack-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4164556107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की गिरफ्त में फंस रहे नौजवान, 19, 22 और 25 साल के तीन युवा 14.88 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की गिरफ्त में फंस रहे नौजवान, 19, 22 और 25 साल के तीन युवा 14.88 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए
विज्ञापन
बागेश्वर में स्मैक के साथ पकड़े गए युवकों को न्यायालय में पेशी को ले जाती पुलिस। संवाद न्यूज एजें
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली और बैजनाथ पुलिस ने 14.88 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये आंकी गई है।
कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस ने बिलौना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान उन्हें बिलौना पुल के पास बिलौना निवासी मनोज सिंह घनोला (25) की तलाशी ली तो उसके पास से 2.59 ग्राम स्मैक मिली। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बैजनाथ के थानाध्यक्ष पंकज जोशी टीम के साथ पुरड़ा में पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नानकन्यालीकोट निवासी मोहित कनौली उर्फ एमके (19) और कठायतबाड़ा निवासी नीरज सिंह हरड़िया (22) की तलाशी ली। मोहित के पास से 6.22 ग्राम और नीरज के पास से 6.07 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी ने बताया कि ये युवा बाहर से स्मैक लाकर यहां तस्करी करते थे। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
बागेश्वर। स्मैक पकड़ने वाली कोतवाली पुलिस की टीम में एसआई खष्टी बिष्ट, आरक्षी भुवन बोरा, अशोक पंवार, संतोष राठौर और योगेश कुमार शामिल थे। वहीं बैजनाथ की टीम में थानाध्यक्ष पंकज जोशी, आरक्षी कमल चंद, राजेश भट्ट शामिल रहे।