{"_id":"595a73904f1c1bf83e8b460b","slug":"three-roads-in-bageshwar-district-closed-with-torrential-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से बागेश्वर जिले की तीन सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से बागेश्वर जिले की तीन सड़कें बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जिले की तीन सड़कें मलबा आने से बंद हो गईं। तीनों सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। सड़क ध्वस्त होने के कारण कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग छठे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन
रविवार देर रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। कपकोट में सर्वाधिक 55 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश से सामा-नौकोड़ी, काफलीगैर-खौलसीर और भनार-लाथी-नामतीचेटाबगढ़ सड़कों पर मलबा आने से यातायात बंद हो गया हे। लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। सभी बंद सड़कों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की ओर से जेसीबी लगाई गई हैं। देर शाम तक सड़कों के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
इधर, पूरी तरह से ध्वस्त हुआ कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग छठे दिन भी आवाजाही के लिए बंद रहा। सड़क के बंद होने से वाहनों का संचालन पुल बाजार से होकर किया जा रहा है। मुख्य रूट बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन