फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three houses collapsed in Garud and Kapkot

Bageshwar News: गरुड़ और कपकोट में तीन मकान ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Three houses collapsed in Garud and Kapkot
गरुड़/कपकोट (बागेश्वर)। मानसूनी बारिश से लोगों को अभी नुकसान हो रहा है। गरुड़ और कपकोट क्षेत्र में तीन मकान ध्वस्त हो गए। भूस्खलन और मलबा आने से बंद चार सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील क्षेत्र के ब्रदीनाथ निवासी रेखा देवी पत्नी सुंदर लाल, कपकोट के पोथिंग निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह और पुष्पा देवी पत्नी दीवान सिंह के मकान विगत दिनों की बारिश में पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब बारिश का दौर थमने के बाद बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मुनार बैंड-सूपी और सूपी-हरकोट सड़क खुल गई है। बदियाकोट-कुंवारी, हरिनगरी-पय्या-दाबूहड़ाप और पोलिंग-हरसीला सड़क को खोलने का काम चल रहा है। काफलीकमेड़ा सड़क को खोलने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। बुधवार को जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में शाम को करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed