फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   three houses collapsed due to heavy rain

Bageshwar News: भारी बारिश से तीन मकान ध्वस्त, पांच मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 09 Aug 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 09 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
three houses collapsed due to heavy rain
बागेश्वर/कांडा/कौसानी। जिले में लगातार हो रही बारिश से कई लोगों के घर टूट गए हैं। 13 सड़कों पर भी यातायात बाधित है। प्रशासन बंद सड़कों को खोलने में जुटा है। बारिश से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह तक गरुड़ में 28, बागेश्वर में 24 और कपकोट में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान कपूरी निवासी रमेश राम का मकान ध्वस्त हो गया। गौजाणी निवासी मोहन सिंह पुत्र नंदन सिंह और कभाटा निवासी मोहन राम पुत्र दीवार राम के घर भी तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंडलसेरास निवासी कैलाश चंद्र पुत्र दीवान राम, किलपारा निवासी कमला देवी पत्नी पुष्कर सिंह, पगना निवासी धनी राम पुत्र शिव लाल, चनोली निवासी दलीप राम पुत्र मोती राम, घेटी निवासी कला देवी पत्नी लच्छी राम, लैटगाड़ी निवासी कमला देवी पत्नी बची सिंह के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। द्वारसों निवासी जगदीश सिंह, कुकरौली निवासी उमेद सिंह, करुली निवासी प्रताप सिंह, नायल निवासी शंभू दत्त मिश्रा और डंगोली निवासी जसपाल सिंह के मकान के आंगन टूट गए। सुरगांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के मकान की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


इन सड़कों पर बाधित है यातायात
बागेश्वर-दफौट, तुनेरा-बसेत, चनौली-जैनकरास, गरुड़-कपकोटी-फल्यांटी, जिंतोली-सलखन्यारी, रवाईखाल-कमोल, खड़लेख-भनार-डाना, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, शामा-लीती-गोगिना, सीरी, नामतीचेटाबगड़ और भयूं-गुलेर मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed