फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three Hours OPD Have Too many patients

तीन घंटे की ओपीडी में 243 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three Hours OPD Have Too many patients
बागेश्वर के जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले मेें मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव से तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम परिवर्तन के कारण बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है। बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के बावजूद जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। तीन घंटे की ओपीडी में 243 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में 300 से 400 के बीच लोग जांच कराने आते हैं लेकिन इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव से बुखार, पेट संबंधी परेशानी, एलर्जी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल खुलने के बाद से जांच कराने वालों की लाइन लगी रही। हालांकि अवकाश के लिए चलते केवल तीन घंटे सुबह आठ से 11 बजे तक ओपीडी संचालित की गई। इस दौरान चिकित्सकों के कक्ष के बाहर जांच कराने वालों की लाइन लगी रही। मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों ने भी निर्धारित समय के बाद तक मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों से गर्मी से बचाव करने और संयमित खानपान करने की सलाह भी दी। इधर, सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि अवकाश के दिन हाफ ओपीडी रहती है। सोमवार होने के चलते मरीजों की भीड़ अधिक थी। अधिकांश मरीज सामान्य बुखार, पेट की बीमारी के थे। कहा कि गर्मी के दिनों में रहन-सहन के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है। हल्का और सुपाच्य भोजन करना लाभदायक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed