{"_id":"58bda9444f1c1b9f47dc45f9","slug":"three-days-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़लेख, मल्ला दानपुर में तीन दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़लेख, मल्ला दानपुर में तीन दिन से बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
आधे शहर की बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। खड़लेख, मल्ला दानपुर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सोमवार को तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। बिजली की आपूर्ति सुचारु न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बिजली के बगैर क्षेत्र के कुटीर उद्योग धंधे ठप हैं। कंप्यूटर काम नहीं कर रहे हैं। मोबाइल फोनों की बैट्रियां भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
बिचला दानपुर के खड़लेख क्षेत्र में शनिवार रात बिजली की हाई पावर आने के कारण वहां स्थापित बिजली घर के दो ट्रांसफार्मर जल गए थे। 60 लोगों के घरों की बिजली की वायरिंग, उपकरण जल गए थे। तब से वहां आपूर्ति पूरी तरह ठप है। रविवार सुबह कपकोट कर्मी सड़क के भौरधार में एक विशाल पेड़ बिजली के मेन लाइन के ऊपर गिरने के कारण मल्ला दानपुर क्षेत्र के कर्मी समेत कई गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
बिजली न होने से वहां हर कोई परेशान है। कारोबार ठप है। ग्रामीणों को रात तेंदुआ आदि जंगली जानवरों का खतरा है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से बिजली की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें मल्ला दानपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कोरंगा, राम सिंह, प्रताप सिंह कोरंगा, तेज सिंह, जमुना देवी, राजेंद्र कोरंगा आदि थे। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि दोनों स्थलों पर काम तेजी से चल रहा है। जल्दी ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन