फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three caught with two kilos of weed

दो किलो चरस के साथ तीन दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three caught with two kilos of weed
बागेश्वर के कपकोट में चरस के साथ पकड़े गए आरोपित। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने 2.110 किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी गढ़वाल के कोटद्वार के रहने वाले हैं। तीनों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कपकोट कैलाश सिंह बिष्ट के निर्देशन में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम दुलम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बाइक (यूके/15/2296) सवार दलजीत सिंह निवासी शिवपुरी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल), स्कूटी (यूके/15/6930) सवार विशाल काला और शुभम आर्या निवासी पदमपुर सुखरौ, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) को रोका गया। पूछताछ के दौरान तीनों के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर विशाल के कब्जे से 511 ग्राम, शुभम आर्या के कब्जे से 500 और दलजीत सिंह के कब्जे से 1.099 किलो चरस बरामद हुई। चरस की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई। तीनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर कपकोट थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक लोकेश रावत, कांस्टेबल शंकर सिंह, कुंदन खन्ना, चालक विजय चंद्र, देवेंद्र वर्मा, पवन कुमार, पीआरडी जवान हरीश कोरंगा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed