फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Three arrested for uproar in district hospital

जिला अस्पताल में हंगामे पर तीन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for uproar in district hospital
पुलिस ने बुधवार रात जिला अस्पताल में तोड़फोड़ करने के आरोपी तीनों युवकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन

मारपीट मामले में डॉ. गुंजन आर्या ने बुधवार रात कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। बताया कि घटना के समय वह आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात थीं। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे तीन नशेड़ी युवक अस्पताल में आ धमके। इनमें से एक युवक को मामूली चोट लगी थी। उसके इलाज में लापरवाही का आरोप लगा अन्य नशेड़ियों ने मुझसे और स्टाफ के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम आरके तिवारी समेत अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात पर धारा 353, 186, 323, 504, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कपकोट निवासी राकेश कपकोटी, दीपक कपकोटी, प्रकाश कपकोटी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed