फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Threatened to take action against Patwari

पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी

Sat, 07 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 07 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। खड़िया खनन के मामलों में मिल रही शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने खनन के पट्टों की स्वीकृति के लिए होने वाली औपचारिकताओं के सत्यापन में किसी तरह की गलती पाए जाने पर संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


 जिले में खड़िया खनन का बड़ा कारोबार है। कई खनन कारोबारी पट्टों की स्वीकृति के लिए प्रशासन के समक्ष गलत प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर देते हैं। भूमि के हिस्सेदारों या फिर आसपास के जमीन मालिकों के झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर पट्टा स्वीकृत कर लिया जाता है।
विज्ञापन


इस तरह की कई शिकायतें खनन क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रशासन से की गई हैं। डीएम ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने खनन से संबंधित मामलों में पट्टा स्वीकृत करने से पहले फोटोग्राफ के साथ पूर्ण विवरण सहित नजरी नक्शा का मिलान कर कागजातों को पूरा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को इस संबंध में पटवारियों को निर्देशित करने को कहा है। डीएम ने कहा है कि खनन पट्टों की स्वीकृति या सत्यापन में कोई लापरवाही मिली तो संबंधित पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed