{"_id":"5911adbd4f1c1baa7c8520d0","slug":"threat-to-houses-of-large-village-with-rainy-gutters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती नाले से बड़ेत गांव के मकानों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती नाले से बड़ेत गांव के मकानों को खतरा
bageshwar
Updated Tue, 09 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती नाले से बड़ेत पालनीकोट के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। महिलाओं ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार को ज्येष्ठ उपप्रमुख सुनीता टम्टा और रेल संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कहा कि निर्माणाधीन बाइपास सड़क से बहकर बरसाती पानी सीधे उनके घरों में घुस रहा है। सड़क से बड़ा नाला निकलने के कारण बरसात में मकानों को गंभीर खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल बरसात के दौरान एक ग्रामीण के मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। इससे लाखों का नुकसान उठाना पड़ा था। ग्रामीण महिलाओं ने बरसात के मौसम में खतरा देखते हुए समय से पहले सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग उठाई। पीडब्लूडी के एई भुवन जोशी को ज्ञापन सौंपने वालों में मंजू थापा, सूर्या थापा, मीनाक्षी थापा, आनंदी, गोकुल, शोभा, आशा आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन