पानी नहीं मिला तो गिरा दिया वाटर प्यूरीफायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर के केएमओयू स्टेशन में लगा प्यूरीफायर सिस्टम तीन दिन से खराब है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्यूरीफायर से पानी लेने के प्रयास में कुछ लोगों ने प्यूरीफायर को ही गिरा दिया है। नगरपालिका की ओर से बागेश्वर नगर के विभिन्न स्थानों में यात्रियों, आम जनता की सुविधा के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाए हैं। केएमओयू स्टेशन के पास लगे वाटर प्यूरीफायर सिस्टम का सबसे अधिक उपयोग होता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस सिस्टम से पानी पीते हैं। पिछले तीन दिनों से इसमें पानी नहीं आ रहा है।
ऐसे में यात्री, स्थानीय व्यापारी खासे परेशान हैं। कुछ लोगों ने जाली के अंदर रखे प्यूरीफायर सिस्टम को ही गिराकर टेड़ा कर दिया है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आईएस रावत ने बताया कि वाटर प्यूरीफायर की क्षमता चार हजार लीटर की होती है। इसके बाद यह फिल्टर करना बंद कर देता है। उन्होंने बताया कि यह यात्रियों, स्थानीय व्यापारियों सहित राहगीरों के लिए लगाया गया है, लेकिन कुछ लोग इस सिस्टम से केनों में पानी भरकर घरों को ले जा रहे हैं। इससे सिस्टम में बार-बार दिक्कत आ रही है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक प्यूरीफायर का दुरुपयोग न करने की अपील की है। बताया कि इसे जल्द सुधारा जाएगा।