{"_id":"5c840549bdec2214243061ae","slug":"there-are-threats-to-the-people-in-the-fodder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी में लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं बिजली के जर्जर पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी में लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं बिजली के जर्जर पोल
Sat, 09 Mar 2019 11:56 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी में बिजली के पोल जंक लगने से हो रहे बर्बाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी बाजार में बिजली के पोल कई जगह टेढ़े हो गए हैं। इनमें कई बड़े-बड़े होल बने होने से इनके गिरने आशंका बनी हुई है। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम से जर्जर बने इन पोलों को जल्दी बदलने को कहा है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
भराड़ी और पुल बाजार दोराहे पर लगे बिजली के पोल की जड़ में बड़ा सा छेद हो गया है। इसी पोल पर नगर पंचायत के दस सीएफएल के लिए मीटर लगे हैं। पोल टेड़ा भी हो गया है। इसी तरह यूको बैंक तिराहे पर भी पोल टेड़ा हो गया है। बाजार के कुछ और हिस्सों में कई पोल काफी झुके हुए हैं। दुर्भाग्य से कभी कोई पोल ढह गया तो इससे बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि पोलों को जल्द ठीक करने के लिए पिछली बार आंदोलन किया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने ऊर्जा निगम से पोलों को जल्दी बदलने को कहा है। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, प्रवीन गढ़िया, मोहन चंद्र उपाध्याय, आनंद शाही, कमल कपकोटी और बसंत बिष्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
कोट
भराड़ी बाजार में बिजली की लाइन के केबलीकरण और सुधारीकरण कार्य होने हैं। इन कार्यों के लिए 16.40 लाख रुपये की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जल्दी ही प्रस्तावित कार्योें के निर्माण शुरू हो जाएंगे।
जीवन चंद्र जोशी जेई ऊर्जा निगम कपकोट।