फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There are potholes on Leeti-Gogina road, people are worried

Bageshwar News: लीती-गोगिना सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, लोग परेशान

Wed, 17 Apr 2024 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 17 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
There are potholes on Leeti-Gogina road, people are worried

विज्ञापन

बागेश्वर। बिचला दानपुर के गांवों को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क लीती-गोगिना की तस्वीर अब तक नहीं बदल सकी है। सड़क पर अधिकांश जगह डामर उखड़ चुका है। शामा से लीती तक सड़क की हालत थोड़ी ठीक है। लीती से आगे की ओर सड़क खराब होते जाती है। रिठकुला से आगे सड़क बेहद बुरी हालत में है। रातिरकेटी, गोगिना और कीमू के लोगों को शामा, कपकोट या बागेश्वर आने के लिए रोजाना इसी सड़क पर सफर तय करना पड़ता है।
ग्रामीण प्रवीण सिंह रौतेला, शंकर मेहता, गंगा देवी, भूपेंद्र सिंह आदि बताते हैं कि क्षेत्रवासी कई साल से सड़क में डामरीकरण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क की हालत नहीं बदली है। सड़क पर बने गड्ढों पर आवाजाही करना बेहद कठिन है। बीमार और गर्भवती महिलाओं को वाहन से ले जाने पर अधिक जोखिम रहता है।
विज्ञापन

इधर, पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि सड़क में डामरीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद निविदा खोलने के बाद सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed