{"_id":"581388284f1c1b870dbc19c9","slug":"the-young-man-in-the-grip-of-dengue-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में बागेश्वर का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में बागेश्वर का युवक
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागेश्वर का एक युवक डेंगू की चपेट में आ गया है। युवक का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। द्वारसों निवासी रोहित सिंह मेहरा रुद्रपुर के एक होटल में काम करता था। लगभग तीन माह पूर्व उसे बुखार आया। लंबे समय तक भी बुखार का उपचार करने के बाद भी बुखार ठीक नहीं हुआ तो जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उसने रुद्रपुर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। शुक्रवार को बागेश्वर जिला अस्पताल में युवक ने जांच कराई। डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। डेंगू नियंत्रण में है। युवक को सावधानी बरतने संबंधी आवश्यक सलाह दी है।