फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The women of Bhayun handed over the village forest to Gunsai Gorakhnath

Bageshwar News: भयूं की महिलाओं ने गुंसाई गोरखनाथ को सौंपा गांव का जंगल

Mon, 10 Apr 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 10 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The women of Bhayun handed over the village forest to Gunsai Gorakhnath
बागेश्वर के भयूं गांव के जंगल में वन बचाने को लेकर बैठक करतीं महिलाएं। संवाद
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के भयूं गांव के जंगल की सुरक्षा अब भगवान गोरखनाथ करेंगे। सरपंच का कार्यकाल खत्म होने और नए सरपंच का चुनाव नहीं होने से जंगल से बांज का अवैध कटान हो रहा था। गांव की महिलाओं ने बांज को बचाने के लिए जंगल को गुंसाई गोरखनाथ को सौंपने का निर्णय लिया और पांच साल तक जंगल से चारा पत्ती और लकड़ी नहीं काटने की शपथ ली है।
विज्ञापन

भयूं गांव की निवर्तमान सरपंच दीपा देवी की अध्यक्षता में महिलाओं ने बैठक की। बैठक में गांव के जंगल से बिना रोकटोक के बांज की पत्तियों के काटे जाने पर चिंता जताई गई। महिलाओं का कहना था कि सरपंच के नहीं होने से जंगल को बचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। महिलाओं ने तय किया कि जंगल को भगवान ही बचा सकते हैं। महिलाओं ने गुंसाई गोरखनाथ का नाम लेकर जंगल में जगह-जगह झंडे गाड़ दिए और कसम खाई कि पांच साल तक इस जंगल से न तो चारा पत्ती काटी जाएगी और न ही ईधन के लिए लकड़ी का कटान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, पार्वती देवी, मंजू देवी, बलपा देवी, हेमा देवी, धना देवी, नीमा देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed