{"_id":"57bc9b3f4f1c1b9663d50d8a","slug":"the-women-came-to-the-streets-against-alcoholism","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
The women came to the streets against alcoholism
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के करुली ग्राम सभा में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। इसके खिलाफ मंगलवार को महिलाएं सड़कों पर उतर आई। महिला मंगल दल के समर्थन में गांव के बच्चों, बूढ़ों ने भी जुलूस में भागीदारी की। महिलाओं ने शीघ्र शराब बेचने वालों पर कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
करुली की महिला मंगल दल अध्यक्ष सरला देवी के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने गांव में अवैध तरीके से शराब बेचने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। करुली के तिलाड़ी बैैंड से निकली रैली महदगांव मोड़ पहुंची। वहां हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि शराब की बिक्री से गांव का युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
गरीब लोग अपनी मेहनत की कमाई शराब में बर्बाद कर रहे हैं। शराब के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इसका खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है। महिलाओं ने शराब के बजाय गांव में घर-घर शौचालय बनवाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कहा कि इससे गांव का विकास होगा। महिलाओं की इस रैली में गांव के बच्चों, बुजुर्गों ने भी प्रतिभाग किया। महिला मंगल दल ने कहा कि यदि अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं किया गया तो इसके खिलाफ पूरे क्षेत्र की जनता आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। रैली में मंदिर समिति अध्यक्ष उत्तम सिंह, प्रधान बसंत कुमार, कमला देवी, पुष्पा, जया, गीता, खष्टी, दुर्गा, विश्नुली देवी आदि थे।