{"_id":"5702ab104f1c1bfe52c81283","slug":"the-widening-of-the-road-collapsed-utrudha-water-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण से उतरौड़ा पेयजल योजना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण से उतरौड़ा पेयजल योजना ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट-पोलिंग सड़क चौड़ीकरण के काम में लगी जेसीबी से उतरौड़ा गांव की पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। तीन दिन बाद भी व्यवस्था ठीक नहीं होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने पेयजल संस्थान से योजना को शीघ्र संचालित कराने के लिए एडीबी से बात करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि एडीबी की ओर से कपकोट-पोलिंग सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जेसीबी की चपेट में आने से योजना ध्वस्त हो गई है। नजदीक में कोई अन्य जल स्रोत न होने के कारण उन्हें सरयू के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। दूषित पानी पीने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने पेयजल संस्थान से पाइपों को जोड़ने के लिए एडीबी अभियंताओं से बात करने की मांग की है। मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मांग करने वालों में पीतांबर पांडे, हरीश पांडे, गोपाल दत्त जोशी, प्रकाश जोशी, प्रदीप जोशी, रमेश पाठक, विपिन जोशी, हेम जोशी, विशंभर दत्त पांडे, मोहन चंद्र जोशी आदि शामिल हैं।