फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The week-long halt in Kapkot BSNL service

कपकोट क्षेत्र में सप्ताह भर से बीएसएनएल सेवा ठप 

Mon, 09 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 09 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The week-long halt in Kapkot BSNL service
बीएसएनएल ठप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन



तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा पिछले एक सप्ताह से चरमराई हुई है। इंटरनेट और वाईफाई सेवा भी भगवान भरोसे चल रही है। सिग्नल नहीं आने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के अभियंताओं से मोबाइल फोन सेवा शीघ्र सुचारु करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। 

तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की बदहाल मोबाइल फोन सेवा के चलते व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है। वहीं, दूसरी ओर सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक भी खासे परेशान हैं। सिग्नल के बगैर इंटरनेट और वाईफाई सेवा भी चरमरा गई है। इंटरनेट सेवा के ठीक से काम नहीं करने के कारण बैंकों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, व्यापार मंडल  कपकोट तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र उपाध्याय, भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, आनंद ऐठानी, विमल ऐठानी, प्रकाश जोशी, बसंत दानू, प्रेम पुुरी गोस्वामी, गोविंद बिष्ट, दरबान ऐठानी, बबलू ऐठानी, गोविंद कपकोटी आदि ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द सेवा सुचारु कराए जाने की मांग की है। इधर, बीएसएनएल के जेटीओ फराज खान ने बताया कि इन दिनों लोनिवि की ओर से पिंडारी सड़क में हरसीला से कपकोट की तरफ चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जेसीबी चलने के कारण ओएफसी बार-बार कट जा रही है, इसी कारण समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि सेवा शीघ्र दुरुस्त करने के प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed