{"_id":"6849cb61c912b9030f06a5f8","slug":"the-way-is-clear-for-the-appointment-of-teachers-of-special-education-in-the-primary-schools-of-the-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116295-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिले के प्राथमिक स्कूलों में विशेष शिक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिले के प्राथमिक स्कूलों में विशेष शिक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ
Thu, 12 Jun 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के प्राथमिक स्कूलों के लिए नौ विशेष शिक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। 2023 में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद काउंसलिंग पर रोक लग गई थी। अब शिक्षा विभाग पूर्व में किए गए आवेदनों की काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
जिले के प्राथमिक स्कूलों में विशेष शिक्षा के नौ पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए विभाग की ओर से छह अप्रैल 2023 को विज्ञप्ति जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान उच्च न्यायालय की ओर से नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। अब न्यायालय से मामले के अंतिम निस्तारण के बाद विभाग ने प्राप्त आवेदनों की काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग के लिए विभाग ने 28 मई 2025 को दोबारा विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे थे। जिनके आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। नियुक्ति के लिए अब नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगें। काउंसलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों की सूची और आरक्षणवार विवरण को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
कोट
जिले के प्राथमिक स्कूलों में नौ विशेष शिक्षा वाले शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द काउंसलिंग आयोजित कराई जाएगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
- विनय कुमार, डीईओ बेसिक