फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The villagers did not speak to legislators Pothing

पोथिंग के ग्रामीणों ने नहीं मानी विधायक की बात

Fri, 12 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The villagers did not speak to legislators Pothing
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत पोथिंग की 14 मांगों को लेकर पूर्व में हुए समझौते को शीघ्र  लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले यहां चल रहा क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार तीसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


 बुधवार देर शाम वार्ता के लिए पहुंचे विधायक ललित फर्स्वाण ने आंदोलनकारियों से लंबी बात की। लेकिन आंदोलनकारियों ने विधायक की बात मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया। विधायक ने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल कुछ लोग नशे की हालत में थे। उन्होंने उनके साथ न केवल अभद्रता की बल्कि मांग पत्र से बाहर की बात करके वार्ता को भटकाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


आंदोलन स्थल तहसील प्रांगण में पहली बार पहुंचे विधायक ललित फर्स्वाण ने आंदोलनकारियों को बताया कि राज्य में तीन महीने तक राजनैतिक अस्थिरता रही जिस कारण बजट आवंटन नहीं हो सका। अब बजट आवंटित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों जो भी समझौते हुए थे। उन्हें समय पर पूरा कराने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को कुछ समय और देने की अपील की। क्षेत्र के विकास में वह पूरे समर्पण की भावना से काम कर रहे हैं। वहां एडीएम एसएस जंगपांगी आदि थे। क्रमिक अनशन में भूपाल सिंह, दीवान सिंह, सुंदर राम और केेशर राम क्रमिक अनशन पर बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed