{"_id":"57dc2b214f1c1b447fd47dbb","slug":"the-village-poor-stage-hunger-strike-enters-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रही गांव गरीब मंच की भूख हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रही गांव गरीब मंच की भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
छह सूत्रीय मांगों को लेकर भंगेड़ी में आमरण अनशन पर बैठे गांव गरीब मंच के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांव गरीब उत्थान मंच की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। अनशनकारी गंगा दत्त जोशी दूसरे दिन भी अनशन पर डटे रहे। मंच के सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा अनशन जारी रखा जाएगा।
शुक्रवार को अनशन स्थल पर आयोजित सभा में मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं कर शासन प्रशासन द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। सड़क निर्माण के दौरान कटी भूमि का मुआवजा और भवनों की सुरक्षा के लिए जब तक इंतजाम नहीं किए जाते हैं संघर्ष जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
धन सिंह दयाराकोटी ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण आज तक प्रदेश का विकास नहीं हुआ है। प्रदेश की जनता को मूलभूत जरूरतों के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव गरीब मंच सभी आंदोलनों को अपना समर्थन देता है। इस मौके पर दयाल जोशी, गोपाल सिंह, हीरा सिंह सहित दर्जनों क्षेत्रवासियों ने अनशनकारियों के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन