{"_id":"57e5679e4f1c1bc32ca8227a","slug":"the-uncle-nephew-beaten-by-jeep-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए को लेकर जीप चालक ने मामा-भांजे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए को लेकर जीप चालक ने मामा-भांजे को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कन्यालीकोट क्षेत्र में किराए को लेकर हुए विवाद में जीप चालक ने मामा-भांजे को पीट दिया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से मामले में एसपी को तहरीर दी है।
कपकोट तहसील के चचई गांव निवासी रमेश राम ने कहा है कि 20 सितंबर को स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती था। 21 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी के बाद अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ सिमलसेरा तक जीप से गया। उतरने पर 30 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से जब उसने जीप चालक चंदू को 120 रुपये दिए तो उसने पांच सौ रुपये की मांग की। रमेश का आरोप है इस बीच जीप चालक ने उसके बेटे नरेश कुमार के साथ मारपीट कर दी।
जब उसके मामा संतोष कुमार ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से मार दिया। दोनों घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। रमेश ने तहरीर सौंपते हुए एसपी से इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।