{"_id":"6982343283462363ed0cd780","slug":"the-trend-of-buying-clothes-online-has-disappointed-businessmen-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-121996-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ऑनलाइन कपड़े खरीदने के चलन ने कारोबारियों को किया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ऑनलाइन कपड़े खरीदने के चलन ने कारोबारियों को किया निराश
विज्ञापन
बागेश्वर। वर्तमान में ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ गया है। घर के सामग्री से लेकर कपड़े तक लोग ऑनलाइन मंगाने लगे हैं। ऑनलाइन व्यापार के कारण दुकानदारों का कारोबार घटता जा रहा है। कपड़े के व्यापारियों को इसका काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कुछ साल पहले तक लोग दुकानों में जाकर कपड़े खरीदते थे। धीरे-धीरे मॉल का चलन बढ़ा तो लोगों ने दुकानों में जाना कम कर दिया। पिछले पांच साल में जिस तेजी से ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ा है, उससे कपड़ा विक्रेताओं के सामने दोहरी चुनौती आ खड़ी हुई है। एक तरफ मॉल में मिलने वाले कपड़ों के प्रति ग्राहकों की रुचि और दूसरी तरफ सीधे घर तक सामान पहुंचाने की ऑनलाइन सुविधा ने परंपरागत व्यापार को काफी प्रभावित कर दिया है।