{"_id":"57f932934f1c1b6a53270443","slug":"the-team-reached-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबाड़ गांव के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबाड़ गांव के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव पहुंची केंद्रीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार को केंद्र सरकार की एक टीम बागेश्वर पहुंची। टीम में शामिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सतपाल चौहान और आपदा प्रबंधन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी यूसी कटारा ने आपदा से हुई क्षति का स्थलीय सर्वेक्षण किया। दोबाड़ गांव के पुनर्वास के मामले में टीम के सदस्यों ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
आपदा से हुई क्षति के सर्वेक्षण के लिए बागेश्वर पहुंचे केंद्रीय टीम के सदस्यों ने हेलीकॉप्टर से बागेश्वर जिले में हुई क्षति का जायजा लिया। इसके बाद कपकोट का दौरा कर सतपाल चौहान और यूसी कटारा ने कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग के गासों, सरण में हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भू वैज्ञानिकों से सर्वेक्षण कराकर स्थायी हल निकालने के निर्देश दिए। कपकोट-हरसिंग्याबगड़ मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सड़क का कार्य समय पर पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बढ़ेत के बुरमुला तोक में आपदा से मलबे में दबे मकानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और परिसंपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्राथमिक पाठशाला रीठाबगढ़ के भवन को भी देखा। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोनिवि विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आपदा के दौरान परिसंपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत, बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। पीएमजीएसवाई विभाग की समीक्षा करते हुए आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के पुनर्निर्माण की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व मंत्री बलवंत भौंर्याल, डीएम भूपाल सिंह मनराल, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम केएस टोलिया आदि थे।
कपकोट। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आई केंद्र सरकार की टीम को कपकोट में जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर आपदा से क्षतिग्रस्त विभिन्न योजनाओं के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। टीम को मुख्य रूप से सड़क, सिंचाई नहर, पेयजल योजना, नदी तटबंध, केदारेश्वर मैदान की समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री बलवंत भौंर्याल, विक्रम साही, मनोहर राम, शेर सिंह, गोविंद दानू, महिपाल दानू, सुंदर सिंह देव, हरीश साही, चम्पा देवी शामिल थे।