{"_id":"68eab6b0bdc877f241042a81","slug":"the-students-staged-a-lockout-and-burnt-an-effigy-of-the-director-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-119216-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर निदेशक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर निदेशक का पुतला फूंका
Sun, 12 Oct 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में विज्ञान संकाय के भवन का संचालन नहीं होने से छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। आक्रोशित विद्यार्थियों ने परिसर में तालाबंंदी कर प्रदर्शन किया। निदेशक का पुतला दहन कर जल्द भवन को संचालित करने की मांग की।
परिसर में विज्ञान संकाय भवन को बने दस साल हो चुके हैं। लंबे समय से विद्यार्थी भवन के संचालन की मांग कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने इसे मुद्दा बनाया था। छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने जीत के बाद भवन के हस्तांतरण तक शपथ ग्रहण नहीं करने की बात कही थी। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में उनका साथ दिया।
निदेशक जीसी साह ने 10 अक्तूबर तक भवन के संचालन का लिखित आश्वासन देकर पदाधिकारियों को शपथ लेने के लिए मनाया था लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका। मांग पूरी नहीं होने से गुस्साए विद्यार्थियों ने छात्रसंघ सचिव ललित कुमार के नेतृत्व में तालाबंदी और पुतला दहन कार्यक्रम किया। चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर उपाध्यक्ष हर्षवर्धन पांडेय, दिव्या दानू, कोषाध्यक्ष मनीष चौबे, सह सचिव पीयूष तिवारी, सांस्कृतिक सचिव दीया दानू, प्रेम दानू, राहुल बाराकोटी, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।