फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The student leaders of the college administration effigy burned

छात्र नेताओं ने फूंका कालेज प्रशासन का पुतला

Thu, 13 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 13 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The student leaders of the college administration effigy burned
बागेश्वर में पुतला फूंकते छात्र नेता - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पीजी कॉलेज बागेश्वर के छात्र संघ चुनावों में मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे मनीष कुमार ने समर्थकों के साथ कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका। 
एसबीआई तिराहे पर आयोजित एक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पांच अक्तूबर को हुए छात्र संघ चुनावों में मतगणना में धांधली की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर वैध मतों को अवैध घोषित करने का आरोप भी लगाया। कहा कि इस मामले में जांच की मांग की गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

यदि इस मामले में शीघ्र जांच नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त सचिव के प्रत्याशी रोहित टम्टा ने भी अपने साथ वोटों की गिनती में धांधली होने की आशंका जताई। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कुमार, सुभाष टम्टा, सुरेश कुमार, इरफान हुसैन, सूरज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed